बांका, जून 3 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर से तल्ख हो गया है। गर्मी का पारा दोबारा चढ़ने से आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।मंगलवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप और भीषण उमस का दौर शुरू हो गया,जिसने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया।जैसे-जैसे दिन चढ़ा,धूप की तपिश और हवा में उमस ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।राहगीर और राह चलते लोग धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव का सहारा लेते दिखे।दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।भीषण गर्मी से बचने के लिए जरूरी काम से घर से बाहर निकले लोग अपने सिर को गमछे और सूती कपड़ों से ढककर चल रहे थे।दोपहर यह भी पढ़ें- आसमान से बरसने लगी आग, चटक धूप से झुलसे लोग की तीखी धूप और उमस के कारण स्थिति ऐसी हो गई थी कि लोगों को न तो घरों के भीतर चैन मिल रहा ...