शामली, मई 19 -- शामली। जनपद में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मई माह के मध्य में ही तापमान ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 44.46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार सुबह से ही आसमान से आग बरसती नजर आई। सूरज निकलने के साथ ही गर्म हवाओं का असर शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और मुख्य बाजारों बडा बाजार, गांधी चौक, कबाडी बाजार, माजरा रोड तथा सार्वजनिक स्थलों तथा प्रमुख चौराहो शिव चौक, गुरूद्वारा तिराहा, विजय चौक, फव्वारा चौक, अजंता चौक पर लोगों की आवाजाही बेहद कम दिखाई दी। यह भी पढ़ें- पेज वन के लिए: राजधानी में 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, सात दिन लू का अलर्ट...