बागपत, अप्रैल 3 -- गर्मी बढ़ते ही बागपत जनपद में हर रोज औसतन 200 लोगों को कुत्ते और बंदर काटे के इंजेक्शन लग रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी पर रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए रोज लोग पहुंच रहे हैं। कुत्ते और बंदर बच्चों के साथ ही बड़े लोगों को भी अपना निशाना बना रहे है। जिलेभर में कुत्तों और बंदरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ रहा है। रोजाना कुत्ते और बंदर बच्चों, महिलाओं एवं लोगों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। बागपत के जिला अस्पताल में ही रोजाना 30 से 40 के बीच रैबीज के इंजेक्शन लग रहे हैं। वहीं, जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में रोजाना औसतन 200 लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं। अस्पतालों में कतार में लगकर रैबीज के इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं। रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। सीएमओ डा. तीरथ लाल ने बताया कि जिला अस्पताल...