सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- सीतामढ़ी। जिले में बढ़ती गर्मी के कारण सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर छह अप्रैल से सभी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे। इस संबंध में डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने आदेश जारी किया है। नई व्यवस्था के तहत स्कूल सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 12:20 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। शिक्षकों को 12:30 बजे तक विद्यालय में मौजूद रहना होगा। समय-सारिणी के अनुसार सुबह 7 बजे तक प्रार्थना व चेतना सत्र होगा। इसके बाद 7:00 से 7:40 बजे तक पहली, 7:40 से 8:20 तक दूसरी तथा 8:20 से 9:00 बजे तक तीसरी कक्षा चलेगी। 9:00 से 9:40 बजे तक मध्यान्तर रहेगा, जिसमें प्रारंभिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन कराया जाएगा। मध्यान्तर के बाद 9:40 से 10:20 बजे तक चौथी, 10:20 से 11:00 बजे तक पांचवीं, 11:00 से 11:40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.