गर्मी और बिजली कटौती ने बढ़ाई तपिश, पांचवें दिन चढ़ा पारा
सहारनपुर, जून 4 -- सहारनपुर। जिले में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को लगातार पांचवें दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लू नहीं चलने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। ऊपर से बार-बार हो रही बिजली कटौती ने हालात और ज्यादा परेशान करने वाले बना दिए हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण सड़कों और बाजारों में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर होते-होते उमस बढ़ने लगी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- तीन दिन की राहत के बाद फिर चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग गर्मी और बिजली संकट से जूझते नजर आए। दिन में तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम निपट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.