सीतामढ़ी, जून 13 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में बढ़ती तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप और प्रचंड गर्मी के कारण दिन के 10 बजे के बाद ही शहर के प्रमुख मार्गों में भीड़-भाड़ काफी कम हो जा रही है।कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बाइक, स्कूटर, साइकिल से निकले लोगों को तेज धूप उनके खुले बदन को झुलसा दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस कमी हुई है। यह भी पढ़ें- मौसम : जिले में बुधवार तक प्रवेश कर सकता मानसून बावजूद इसके लोगों को राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आती है।अभी राहत नहीं: व...