चंदौली, मई 29 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में बीते दिनों लू और तपिश के बाद पुरवा हवा चलने से लू में कमी आई लेकिन उमस और गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। उमस के चलते पसीने से लोग तरबतर नजर आए। उमसभरी गर्मी में घर से लेकर बाहर कहीं आराम नहीं मिल रहा है। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों, यात्रियों और कामगारों के साथ ठेला खोमचा लगाने वालों को है। इसी में बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- तापमान लुढ़का लेकिन धूप और उमस से नहीं मिली राहततापमान की स्थिति जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान के 40 डिग्री के नीचे आने से लू से लोगों को राहत मिली है मगर तेज धूप निकलने से तपिश बरकरार है। दिनभर गर्म हवा, तेज धूप और उमस से राहगीर, यात्री परेशान दिखे। धूप तीखी होने के क...