भागलपुर, जून 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता रविवार को आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। जिससे लोगों को सूरज की तपिश का तो सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन दिन में भारी उमस और गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं बीती रात में लोग गर्मी से लोग परेशान रहे। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों को मानें तो सोमवार से गर्मी उमस के तेवर कुछ नरम पड़ने लगेंगे। अगले चार दिनों तक बदरी के बीच एक से दो चक्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यह भी पढ़ें- गर्मी उमस ने छुड़ा दिये पसीना, आज से राहत के आसारतापमान की स्थिति बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया तो वहीं रात का पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से क्रमशः 1.4 और 0...