भागलपुर, जून 23 -- भागलपुर से विपिन नागवंशी की रिपोर्ट भागलपुर। बीते दो दिनों से रात का पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा हुआ है। दिन में गर्मी-उमस का कहर बीते 13 दिन से लगातार जारी है तो वहीं उमस में रात उबल रही है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में सूरज चमका तो दोपहर 12 बजे तक आसमान से आग बरसने लगी। इस पर अधिक आर्द्रता व हवाओं की रफ्तार अत्यंत ही धीमी होने के कारण उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि भले ही 27 जून को तेज हवाओं संग बारिश का अनुमान है, लेकिन 29 मई तक झमाझम बारिश की संभावना बहुत ही कम है तो वहीं लोगों को गर्मी-उमस से लोगों को कोई खास राहत नहीं म...