भभुआ, फरवरी 11 -- आग बुझाने में वाहनों और अग्निशमन कर्मियों की कमी आ सकती हैं आड़े पिछले वर्ष कैमूर जिले में आग लगने की 32 से अधिक हुई थीं घटनाएं (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गर्मी आने से पहले अग्निकांड से बचाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है। हालांकि आग बुझाने में वाहनों और अग्निशमन कर्मियों की कमी आड़े आ सकती हैं। पिछले वर्ष कैमूर जिले में आग लगने की 32 से अधिक घटनाएं हुई थीं। कैमूर के भभुआ अनुमण्डल में अगलगी की घटनाओं से मुकाबला के लिए पर्याप्त फायर वैन नहीं हैं। जिले में फिलहाल सात फायर वैन है। इसमें एक बड़ी व एक छोटी फायर वैन की जरूरत है। भभुआ केन्द्र में एक बड़ी 4500 लीटर क्षमता की है, जबकि दूसरा बड़ा वाहन खराब हो गया है, जो रद्दीकरण की अंतिम प्रक्रिया में हैं। जब अग्निशमन केंद्र की गाड़ियों में कोई खराबी आती है,...