शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था पर दबाव पड़ने लगा है, जिसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों के फुंकने पर पड़ रहा है। गर्मी की स्थित को देखते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों ने समय रहते तैयारी शुरू कर दी है। ट्रांसफार्मर वर्कशॉप को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जहां खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही पहले से अधिक ट्रांसफार्मरों को तैयार भी कराया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत बदला जा सके। बता दें कि ग्रामीण इलाकों में बिजली की बढ़ती खपत और ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे उनके खराब होने व फुंकने की घटनाएं बढ़ रही हैं। निगम के अधिकारियों की माने तो समस्या से निपटने के लिए लगातार मॉनिटरिंग क...