गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गर्मी बढ़ते ही एनई रेलवे मुख्यालय के छोटे स्टेशनों पर पानी की किल्लत शुरू हो गई है। प्लेटफार्मों पर लगे अधिकतर नल या तो टपक रहे हैं या फिर पूरी तरह से सूखे हैं। गोरखपुर जंक्शन पर तो स्थिति ठीक है लेकिन कैंट, कुसम्ही और जगतबेला जैसे स्टेशनों पर स्थिति बेहद खराब है। यहां अधिकतर टोटियां सूखी हुई हैं जबकि पानी की बोतलें धड़ल्ले से बिक रही हैं। इसपर न तो किसी की नजर पड़ रही है और न ही कोई तैयारी है।यात्रियों की सुविधा के लिए कम दाम पर पीने का ठंडा पानी उपलब्ध कराने वाली आटोमेटिक वाटर वेंडिंग मशीनें शोपीस बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- छोटे स्टेशनों पर भी लगेंगी जल वेंडिंग मशीनें यह मशीनें कोविड काल के पहले से ही बंद पड़ी हैं। रेलवे प्रशासन और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) भी ...