कोडरमा, मार्च 16 -- कोडरमा। कोडरमा जिले में गर्मी आते हीं शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है। अभी से हीं पानी की डिमांड बढ़ने लगी है। जिले में जल नल योजना की स्थिति भी बेहतर नही है। वहीं कई पुराने मिनी व बड़े जलमिनार में भी खराबी के कारण पानी सप्लाय नही हो पा रहा है। ऐसे में अभी से हीं लोग बोतल बंद और जार के पानी का सहारा लेना शुरू कर दिये हैं। गर्मी में पहले की अपेक्षा अभी बोतल बंद और जार का पानी का डिमांड 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ गया है। जार पानी के फैक्ट्री के संचालक रवि यादव ने बताया कि ठंडे के दिनों में 25 से 30 जार पानी प्रत्येक दिन बिकता था जिसकी डिमांड गर्मी में 100 से ज्यादा प्रत्येक दिन पहुंच जाता है। वहीं जिले में पानी की समस्या को देखते हुए अब एक दर्जन से ज्यादा पानी के जार का प्लांट...