बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत। गर्मी की तपिश से हाल-बेहाल होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पर पहुंचा, जिससे हर कोई पसीनों से तरबतर नजर आया। रात में भी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिन में हीट वेव की वजह से मुख्य बाजारों में दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा नजर आया। आईएमडी ने अभी हीट वेव जारी रहने के संकेत दिए हैं। एक-दो दिन बाद रिमझिम बारिश की संभावना है। मई का महीना शुरु भी नहीं हुआ कि सूर्य देव की किरणें प्रचंड रूप धारण करने लगी हैं। रविवार को सुबह 9 बजे से ही धूप की तपिश ने मुश्किलें खड़ी करनी शुरु कर दीं। यह भी पढ़ें- लू और तपिश से मकान बने भट्ठी, लोग हलकान खुले आसमान के नीचे एक पल ठहरना भी मुश्किल होने लगा। व्यस्ततम बाजार की सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा कम लोग ही नजर आए। पूर्वाह्न 11 बजे ही पारा 42 डिग्री को प...