चतरा, मई 27 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी, बिजली संकट और बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में जहां 16 से 18 घंटे बिजली मिल पा रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थिति और खराब है। गांवों में कई जगह केवल 10 से 15 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे लोग दिन-रात गर्मी से बेहाल हैं। शहरी क्षेत्र में बिजली नियमित नहीं मिल पा रही है। लोग लो वोल्टेज से परेशान हैं। यह भी पढ़ें- 250 मेगावाट आपूर्ति का दावा, फिर भी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा सारण कभी एक फेज तो कभी तीनों फेज में अचानक लाईन चली जा रही है। दिन रात यही हाल है। इधर बिजली संकट और बढ़ती गर्मी का असर अब जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति ...