न्यूयॉर्क, मई 28 -- संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि अगले पांच वर्षों (2025-2029) में वैश्विक तापमान में कोई राहत की उम्मीद नहीं है। बुधवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान औसत वैश्विक तापमान के 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की 70 प्रतिशत संभावना है, जो पेरिस समझौते के लक्ष्य से ऊपर है। इसके साथ ही, 80 प्रतिशत संभावना है कि अगले पांच वर्षों में से कम से कम एक वर्ष 2024 के रिकॉर्ड-तोड़ गर्म वर्ष से भी अधिक गर्म होगा। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब दुनिया लगातार दो सबसे गर्म वर्षों (2023 और 2024) का सामना कर चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, धरती पर तापमान ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर पर बने रहने की संभावना है।10 सबसे गर्म साल अब तक के रिकॉर्ड में दर्ज WMO की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.