लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सोमवार को अभियंताओं को गर्मियों से पहले बिजली आपूर्ति की तैयारी के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर बत्ती ट्रिप हुई तो मुख्य अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं पर कार्रवाई होगी।वर्चुअल माध्यम से नोएडा, आगरा, प्रयागराज और झांसी के मुख्य अभियंताओं से तैयारी की जानकारी लेने के बाद डॉ. गोयल ने उन्हें तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत कामों का निरीक्षण कर लें और यह सुनिश्चित करें कि ट्रांसफॉर्मर और लाइनें ठीक हैं। नोएडा के मुख्य अभियंता को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि गर्मियों में ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिवीजन और जोनवार डाटा मंगा कर उसका विश्लेषण कर लें। जिनके यहां ज्यादा ट्रिपिंग हो उनको नो...