नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- गर्मियों में ट्रिप का प्लान कर रहे और किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां पर ठंडा मौसम होने के साथ ही शांति, सुकून और साथ में भीड़ भाड़ भी ना मिले तो हिमाचल और उत्तराखंड को भूल जाएं। बल्कि इस देश की ट्रिप का प्लान कर लें। ज्यादा नहीं बस 5 दिनों में आप इस खूबसूरत कंट्री को घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये देश है भूटान, जहां के सुंदर नजारे और भीड़-भाड़ से दूर सुकून के पल मेमोरी में बस जाएंगे। 5 दिनों का ये प्लान आपके काम आएगा। भूटान कैसे पहुंचे और कुल कितना बजट चाहिए, ये सारी जानकारी यहां मिल जाएगी। साथ ही इस देश में जाने के लिए आपको पासपोर्ट जरूरी है या नहीं, इस बारे में भी जानें।कैसे पहुंचे भूटान अगर बजट कम है और फ्लाइट से नहीं जाना चाहते तो कैसे पहुंचे भूटान? इसके लिए सबसे पहले आपको पश्चिम बंगाल के हासीमारा रेलवे स्टे...