नई दिल्ली, जून 2 -- हर घर में पंखा सबसे ज्यादा चलने वाले उपकरणों में से एक है। गर्मियों में तो शायद ही कुछ देर के लिए फैन बंद होता हो, ज्यादातर समय ये चलता ही रहता है। इस वजह से आप नोटिस करेंगे कि पंखे पर बड़ी मोटी सी धूल की परत जम जाती है। इसे साफ करना भी आसान नहीं होता। कितना भी रगड़ लो वो कालापन और धूल कहीं ना कहीं रह ही जाती है। फिर एक बार आप सफाई कर लो, तो तुरंत ये फिर गंदा दिखने लगता है। ऐसे में ये तो तय है कि नॉर्मल कपड़ा मार कर पंखा साफ नहीं होने वाला। आज हम आपके साथ एक ऐसा DIY क्लीनर शेयर कर रहे हैं, जिससे फैन कितना भी गंदा हो एकदम नए जैसा चमक उठेगा। एक बार इस तरह साफ कर देंगे तो बार-बार ये गंदा भी नहीं होगा। आइए जानते हैं कैसे-स्टेप 1: सबसे पहले साफ कपड़े से साफ करें धूल कुछ लोग सीधा ही पंखे पर गीला कपड़ा मार देते है, इससे वो सा...