नई दिल्ली, मार्च 17 -- गर्मियां शुरू हो गई हैं और इन दिनों हर समय कुछ ठंडा पीने का मन करता है। खासतौर से दोपहर या शाम के समय तो बस ऐसी ड्रिंक चाहिए होती है, जो तन-मन को ठंडा कर दे। ऐसे में ठंडी-ठंडी बादाम शेक एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ये पीने में जितनी टेस्टी लगती है, उतनी ही हेल्दी भी है और बनाने में ज्यादा मुश्किल भी नहीं। यकीन मानिए समर्स के लिए एक बार आपने बादाम शेक ट्राई की, तो घर में हर कोई इसी की डिमांड करने वाला है। इसका मलाईदार स्वाद भला किसे पसंद नहीं आएगा। गर्मियों में घर पर मेहमान आए हों तो उन्हें भी आप ये स्पेशल बादाम शेक सर्व कर सकती हैं। बच्चे तो गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक की खूब डिमांड करते हैं, लेकिन ये हेल्दी और टेस्टी बादाम शेक उन्हें देंगी तो यकीन मानिए पूरी गर्मियों बड़े शौक से इसे पीएंगे। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसि...