नई दिल्ली, मई 19 -- गर्मी के मौसम में शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। कम पानी पीना या हेल्दी चीजें ना खाने से ये अक्सर होता है। गर्मियों में भी शरीर में सभी चीजों का बैलेंस बनाकर रखने और हर कमी को दूर करने के लिए जरूरी है कि आप सही डायट चुनें। महिला हो या पुरुष सभी के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और फिर इससे कई नई बीमारियां जन्म लेती हैं। वैसे तो कई सारे आयरन रिच फूड्स हैं, लेकिन क्या आप सही मात्रा में खा रहे हैं या सही चीज चुन रहे हैं। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया है। उन्होंने आयरन रिच फूड्स की लिस्ट शेयर की है। उनका कहना है कि जिन चीजों को आप ज्यादा आयरन वाला मानते हैं, दरअसल उनसे भी बेस्ट ऑप्शन आपके पास मौजूद हैं। तो चलिए बताते हैं किन चीजों को खाने से शरीर में आयरन...