नई दिल्ली, मई 14 -- चाय एक ऐसी ड्रिंक है, जिसके बिना ज्यादातर भारतीयों का दिन भी शुरू नहीं होता। बेशक गर्मियां कितनी भी पड़ें लेकिन टी लवर्स के लिए एक कप गरमा-गरम चाय का सुकून अलग ही होता है। खैर, ज्यादातर घरों में चाय बनाते हुए उसमें अदरक जरूर डाली जाती है। अदरक की खुशबू और फ्लेवर के बिना चाय कुछ अधूरी सी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में अदरक की जगह सौंठ (सूखे अदरक) का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है? आयुर्वेद के अनुसार मौसम के हिसाब से खानपान में बदलाव करने की जरूरत होती है, इसी वजह से चाय में भी ये छोटा सा बदलाव करना काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं क्यों।गर्मियों में अदरक की जगह इस्तेमाल करें सौंठ (सूखा अदरक) गर्मियों में तेज धूप की वजह से वातावरण काफी ड्राई (शुष्क) और गर्म हो जाता है। इसका सीधा असर...