लखनऊ, मार्च 14 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन विभाग के अधिकारियों से गर्मी में जंगलों में आग की घटनाएं राकने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अभी से तैयारियां कर ली जाएं। वन विभाग ने ऐसी घटनाओं पर निगरानी और रोकथाम के लिए मुख्यालय से लेकर प्रभागीय स्तर, जोनल-मंडलीय मुख्य वन संरक्षक स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया है। प्रदेश मुख्यालय पर भी अग्नि नियंत्रण सेल चालू कर दिया गया है।प्रत्येक प्रभाग, वृत्त, जोन तथा मुख्यालय स्तर पर प्रदेश में कुल 116 अग्नि नियंत्रण सेल स्थापित किए जा चुके हैं। यह सेल 24 घंटे काम करेंगे। सेल में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।हेल्पलाइन नंबर पर जानकारीआग से जुड़ी घटनाओं के संबंध में आम नागरिक भी सूचना दे सकेंगे। इन सूचनाओं को जनपदीय अधिकारी तत्काल मुख्यालय के नियंत्रण सेल को प्रेषित करेंगे। आमजन की सुविधा ...