अमित झा, मार्च 12 -- गर्मी के मौसम में राजधानी को पानी की किल्लत से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान पानी की मांग बढ़ जाती है, जबकि उत्पादन लगभग समान ही रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए समर एक्शन प्लान तैयार किया गया है ताकि दिल्ली के सभी इलाकों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए पानी की कमी वाले क्षेत्रों में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके। दिल्ली की मुख्यमंत्री यह बातें गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कहीं, इस दौरान उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के 'समर एक्शन प्लान-2026' की समीक्षा भी की। बैठक में जानकारी दी गई कि दिल्ली की आबादी लगभग 2.5 ...