रिषिकेष, मई 20 -- गर्मियों में चिलचिलाती धूप में आंखों से संबंधित बीमारियां बढ़ जाती हैं। इस दौरान आंखों में जलन और पानी आने की शिकायतें बढ़ रही हैं। सरकारी और प्राइवेट क्लीनिकों में रोजाना 80 से 100 मरीजों को आमद हो रही है। ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में रोजाना 100 से अधिक मरीज आंखों में एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजे सिंह नेगी ने बताया कि इन दिनों धूप में बाहर निकलने से आंख से संबंधित बीमारियों की शिकायत अधिक आ रही हैं। सड़क पर चलने वाले रेत के ट्रक-ट्रैक्टरों से उड़ने धूल, फसलों का भूसा व आम की भौर से ही आंखों में बीमारियां फैलती है। उनका कहना है कि प्रदूषण का भी आंखों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। गर्मियों के मौसम में आंखे लाल होना, जलन, पानी आना, चुभन, खुजली की शिकायत विशेष रूप से आती हैं। क...