गुरुग्राम, मई 21 -- गुरुग्राम के खंडसा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट अवैध लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार करवाया। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्पताल में अवैध रूप से लिंग जांच का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इस सूचना के बाद विभाग ने एक तीन सदस्यीय स्पेशल टीम का गठन किया था। अधिकारियों के अनुसार, एक रेडियोलॉजिस्ट को कथित तौर पर 17 सप्ताह की गर्भवती महिला से उसके भ्रूण का लिंग बताने के बदले में 40,000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया में इस्तेमाल की गई अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग को अवैध रूप से लिंग जांच किए जाने के संबं...