देवरिया, जून 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। गर्भाशय कैंसर से बचाव को शुक्रवार को एक दिन में 800 किशोरियों का टीकाकरण किया गया है। विशेष अभियान में 14 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली तथा 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं करने वाली किशोरियों को टीकाकरण हुआ। शासन के निर्देशो पर 19 जून को स्वास्थ्य विभाग के सभी उप केंद्रों पर पात्र बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण है। यह भी पढ़ें- 110 किशोरियों का हुआ टीकाकरण इस गंभीर बीमारी की रोकथाम को उन सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है ...