गोपालगंज, अप्रैल 16 -- थावे। एक संवाददाता थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पहल पर गुरुवार को क्षेत्र में किशोरियों को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए जागरूक करने और टीकाकरण कराने का विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार के नेतृत्व में बरारी जगदीश पंचायत में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि गर्भाशय कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। जिससे समय रहते टीकाकरण के माध्यम से बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह है सुरक्षित: सिविल सर्जन इसी उद्देश्य से किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.