संतकबीरनगर, अप्रैल 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गर्भाशय के मुंह के कैंसर को रोकने के लिए किशोरियों को प्रतिरक्षित करने का अभियान विधिवत शुरू हो गया है। जिले के 14 की किशोरियों को अभियान चला कर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने टीकाकरण अभियान को संपादिन करने की जिम्मेदारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके सोनी को सौंपी हैं।गर्भाशय के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) गर्भाशय ग्रीवा की असमान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है। इसके लिए जिम्मेदार ह्यूमनपेपिलोमा वायरस (एचपीवी) को जिम्मेदार माना जाता है। गर्भाशय कैंसर का सबसे आम कारण एक यौन संचारित वायरस है, जिसे ह्यूमनपेपिलोमा के नाम से जाना जाता है। एचपीवी वायरस से होने वाले कैंसर पर क...