मोतिहारी, अप्रैल 25 -- रक्सौल,एक संवाददाता । रक्सौल के अनुमंडल अस्पताल में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के एईएस /जेई वार्ड के साथ-साथ नियमित टीकाकरण कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। डॉ. शर्मा ने एईएस वार्ड में पहुंच कर वहां उपलब्ध छह बेडों की स्थिति, आवश्यक दवाओं के स्टॉक, चिकित्सा उपकरणों की कार्यक्षमता और डॉक्टरों एवं कर्मियों के ड्यूटी रोस्टर की जांच की। डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से किशोरियों को गर्भाशय के कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की और वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को 'गार्डासिल' वैक्सीन के महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव को टीकाकरण अभिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.