मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। रामपुरहरि थाना के नूर छपरा गांव के मुकेश कुमार ने उसकी पत्नी के गर्भाशय का ऑपरेशन करने के दौरान आंत को क्षतिग्रस्त करने का आरोप डॉक्टर व उसके कर्मियों पर लगाया है। बताया कि इससे उसकी मौत हो गई। उसने मामले को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में शुक्रवार को परिवाद दाखिल किया। इसमें अहियापुर थाना के उमानगर स्थित एक नर्सिंग होम के डॉक्टर व तीन-चार अज्ञात कर्मियों को आरोपित किया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। इसके लिए 18 अप्रैल की तिथि तय की है।परिवाद में मुकेश कुमार ने कहा है कि उसकी पत्नी मिंटू देवी को स्त्रीरोग संबंधी समस्याएं थी। इसके लिए उसने इस वर्ष 15 जनवरी को उमानगर स्थित नर्सिंग होम में मिंटू को भर्ती कराया। अल्ट्रासाउंड व अन्य कई तरह की जांच के बाद डॉक्टर ने गर्भाशय में खरा...