बक्सर, अप्रैल 17 -- पोषण पखवाड़ा अभियान में गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक थीम 'जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास' फोटो संख्या 12 कैप्शन- शुक्रवार को निमेज पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। ब्रह्मपुर। केंद्र के महिला व बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा अभियान 9 से 23 अप्रैल तक संचालित है। जिसकी थीम 'जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास' है। इस क्रम में सीओ सोनू कुमार के संरक्षण व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूबी कुमारी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 19, निमेज पंचायत के पूरबा टोला में जन-जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो प्रदीप केवट ने समुदाय को संबोध...