किशनगंज, अप्रैल 13 -- किशनगंज, वरीय संवाददाता गर्भावस्था केवल एक जैविक प्रक्रिया नहीं, बल्कि दो जीवनों की सुरक्षा और भविष्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अवस्था है। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी माँ और शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में समय पर और पूर्ण टीकाकरण न केवल संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित होता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के माध्यम से जिले में गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है, ताकि हर मां और नवजात को सुरक्षित जीवन मिल सके।ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर हो रहा नियमित टीकाकरणजिले के विभिन्न चिन्हित सत्र स्थलों पर गर्भवती महिलाओं का आ...