हापुड़, जुलाई 26 -- आब्स गायनी सोसायटी के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित टूनाइट होटल में चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें गर्भावस्था के दौरान होने वाले वायरल संक्रमण और उससे बचाव पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, नई कार्यकारिणी भी गठित की गई। अलीगढ़ से आई चिकित्सक डॉ. सीमा डाकिम ने वायरल इन्फेक्शन इन प्रेग्नेंसी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान वायरल संक्रमण मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे समय से पहले प्रसव, कम वजन का बच्चा और अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। बचाव के लिए साफ-सफाई, समय पर टीकाकरण और संतुलित आहार जरूरी है। बुखार, खांसी, शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें, लापरवाही न करें। कार्यक्रम में अस्पतालों में इलाज के दौरान होने वाले विवादों प...