प्रयागराज, मार्च 9 -- रामपुर करछना के एक अस्पताल में उपचार के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है। समिति के सदस्यों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर पूरी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आगे कार्रवाई की जा सके। रामपुर करछना के जनहित अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान पिछले दिनों एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। इस पर अधविक्ता अमित कुमार सिंह ने डीएम कार्यालय में शिकायत की थी। डीएम ने एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके तिवारी, पुलिस आयुक्त की ओर से नामित सहायक पुलिस आयुक्त करछना को जांच के निर्देश दिए हैं। टीम डॉ. व्यंजना पांडेय की ओर से संचालित जनहित अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर में जाकर जांच करेगी और आख्या डीएम को देगी। एडीएम सिटी की ओर...