पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी रेखा मौर्य ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री दीक्षा की शादी 23 अप्रैल 2022 को रामपुर जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के रबानी पट्टी निवासी अरविंद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में प्लाट खरीदवाने की मांग कर रहे थे। विवाद शांत कराने के लिए परिवार ने ढाई लाख रुपये भी दिए, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। आरोप है कि 28 मार्च 2026 को सात माह की गर्भवती दीक्षा का परीक्षण कराया गया। इसके बाद 1 अप्रैल को पति, सास-ससुर, जेठ, देवर, जेठानी और एक कथित झोलाछाप डॉक्टर ने मिलकर नशीला इंजेक्शन लगवाया, जिससे दीक्षा और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत,हत्या का आरोप मां ने मा...