लोहरदगा, दिसम्बर 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।मानसिक रूप से विक्षिप्त लगने वाली करीब 30 साल की भटकती बेघर महिला को लोहरदगा महिला थाना पुलिस ने संरक्षण दिया है। महिला पुलिस इसके परिजनों का अता पता ढूंढ रही है, ताकि इसे सकुशल उनतक पहुंचाया जा सके।112 डायल के जरिए सूचना मिलने पर इस महिला को महिला थाना प्रभारी विनीता हेंब्रम ने शहर के महावीर चौक से लेकर महिला थाना परिसर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा है। महिला कभी अपना नाम कुछ तो कभी कुछ बताती है। संभावित तौर पर यह प्रेग्नेंट भी है। इसे बेहतर देखभाल की जरूरत है। महिला थाना और सखी वन स्टॉप सेंटर के प्रयास से इसे कुछ मदद मिली है। हालांकि मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं या लड़कियों की मदद और उनके पुनर्वास की कोशिशें तब सफल होगी जब महिला पुलिस और सखी वन स्टॉप सेंटर की मदद के लिए अन्य संस्थान और व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.