गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, भीम आर्मी ने निष्पक्ष जांच की मांग की
गंगापार, जून 19 -- क्षेत्र के थुलमा गांव में जमीन चिन्हांकन को लेकर हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बीते सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन चिह्नांकन करने पहुंची लेखपालों की टीम और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट की घटना में घायल गर्भवती महिला के मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के कार्यकर्ताओं ने उतरांव थाने पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। बीते सोमवार को राजस्व विभाग की टीम क्षेत्र के थुलमा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए जमीन का चिन्हांकन करने पहुंची थी। जमीन चिन्हांकन की प्रक्रिया का कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि जिस जमीन का चिन्हांकन किया जा रहा है, उसको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.