हरदोई, अप्रैल 19 -- बावन (हरदोई), संवाददाता। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर नकटौरा गांव में गर्भवती महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो दबंगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने और उल्टा उसके पति को थाने में बैठाए जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।पीड़िता के अनुसार, गांव के ही दो लोग घर में घुस आए और उसके साथ जमकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की, जिससे वह भयभीत है। घटना के समय महिला गर्भवती होने के कारण उसकी स्थिति और भी गंभीर हो गई। घटना के बाद पीड़िता अपने पति रंजीत के साथ न्याय की उम्मीद लेकर लोनार कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.