पीलीभीत, जनवरी 25 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी निवासी साक्षी पत्नी आकाश ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व आकाश पुत्र सरवन के साथ हुई थी। 23 जनवरी को दिन में 11 बजे अपने घर पर थी। तभी उसके चचेरे देवर राज ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसको धक्का मार दिया। जिससे वह गिर गई। वह तीन माह की गर्भवती भी है। गिरने से उसके पेट में चोट लग गई। जब उसके पति आकाश ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान राज की मां पुष्पा भी आ गई। उपरोक्त लोग पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...