इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- भरथना। कस्बा के मोहल्ला गिहार नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार सुबह चार लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इसमें आठ माह की गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी सीएचसी में भर्ती कराया गया। मोहल्ला केवट नगर निवासी सुखराम पुत्र लाखन सिंह ने बताया कि वह कॉलोनी के पास स्थित दुकान से बच्चों के लिए दूध लेने गया था। तभी रोहित, गुल्लू और दो अज्ञात युवक आए और बीड़ी मांगने के बहाने विवाद करने लगे, फिर मारपीट की। शोर सुन बचाने आई सुखराम की सास मुन्नी देवी, उनकी बेटी मालती देवी जो आठ माह की गर्भवती है, और एक अन्य लड़की सोनम को भी पीटा। यह भी पढ़ें- मारपीट करने के आरोप में चार पर केस दर्ज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...