हरिद्वार, जून 3 -- पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गर्भवती महिला समेत तीन लोगों पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जियापोता निवासी पंकज पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू ने फेरूपुर चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 मई को पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल धनपुरा गया था। आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद साले विशाल की पत्नी खुशी ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद रीता पत्नी रविंद्र निवासी राजा गार्डन हरिद्वार, माया पत्नी राजेश निवासी रावली महदूद, चारूल पत्नी अरुण, अरुण निवासी रावली् महदूद, मेनका पत्नी दिनेश तथा दिनेश निवासी न...