बरेली, मई 2 -- शीशगढ़, संवाददाता।दहेज के लिए गर्भवती महिला को कमरे में बंद कर पीटा गया। ससुरालियों ने गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने 7 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।लालूनगला गांव के नाजिश की शादी 30 नवंबर 2025 को रामपुर जिला के खजुरिया थाना क्षेत्र के धावनी गांव के स्वाले से मुस्लिम रीति से हुई थी। नाजिश का आरोप है शादी के बाद ससुरालियों ने उनसे 10 लाख रुपयों की डिमांड की। मना करने पर प्रताड़ित कर मारपीट की। गुरुवार सुबह 11.00 बजे दहेज को लेकर विवाद किया। आरोपियों ने नाजिश को कमरे में बंदकर पीटा, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- विवाहिता को पीटकर ससुराल से भगाया नाजिश का भाई पहुंचा। आरोपियों ने भाई से भी मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नाजिश ने जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.