गर्भवती महिला को पीटने पर तीन पर मुकदमा
बदायूं, जून 7 -- गर्भवती महिला को घरेलू विवाद में प्रताड़ित करने, लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के सिर और चेहरे पर चोटें आने की बात कही गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर गांव का है। बिसौली के मोहल्ला शीशमहल निवासी जाकिर पुत्र जाफर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन शमा का निकाह करीब आठ माह पहले गांव निवासी राशिद पुत्र जाहिद से हुआ था। वर्तमान में वह पांच माह की गर्भवती है।तहरीर यह भी पढ़ें- गर्भवती महिला से मारपीट और धमकी देने में तीन पर मुकदमा में आरोप लगाया गया है कि राशिद, उसका भाई मुस्तफा और चाचा इकबाल पुत्र दुहले घरेलू बातों को लेकर शमा को लगातार परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.