हरदोई, मई 25 -- हरपालपुर। दहेज में सोने की जंजीर न मिलने पर गर्भवती महिला को प्रताड़ित कर घर से निकालने पर पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर हरपालपुर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सेमरिया गांव निवासी रीतू का विवाह 6 फरवरी 2025 को फर्रुखाबाद के चन्दनपुर निवासी अजीत कुमार से हुआ था। आरोप है कि शादी में 3.21 लाख नकद, बाइक और सोने की अंगूठी दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और अतिरिक्त दहेज में सोने की जंजीर की मांग को लेकर रीतू को प्रताड़ित किया जाने लगा। यह भी पढ़ें- दहेज की खातिर विवाहिता को बंधक बनाकर पीटने का आरोप आरोप है कि 8 दिसंबर 2025 को पति अजीत, ससुर सुरेश, जेठ प्रमोद, जेठानी और देवरों ने उसके जेवर छीन लिए और गर्भावस्था की हालत में मारपीट क...