बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत काशीराम आवास योजना में पड़ोसियों द्वारा एक महिला और उसकी दो महीने की गर्भवती पुत्रवधू के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए गर्भवती महिला के पेट में लात मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और हत्या की धमकी दी। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में पीड़िता सुधा पत्नी स्व. ओमप्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि 21 अप्रैल 2026 को पड़ोस में रहने वाले दीपक शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा और उसकी पत्नी ने अचानक उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, हत्या की धमकी विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सुधा और उनकी पुत्रवधू पूजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी द...