इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के नगरिया सरावा गांव में शुक्रवार शाम एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नगरिया सरावा गांव निवासी 22 वर्षीय कविता पत्नी विकास बाथम की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कविता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका की बहन कांति ने बताया कि कविता की शादी विकास बाथम से हुई थी और वह करीब दो माह की गर्भवती थी। कविता और विकास की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, जि...