गर्भवती महिला की मौत मामले में सास-ननद पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, जून 3 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। काठगोदाम में छह माह की गर्भवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर मृत महिला की सास व ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र दोनों आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी कर सकती है।सोमवार शाम मल्ला प्लांट, दमुवाढूंगा निवासी 24 वर्षीय मनीषा देवी पत्नी संतोष कुमार का घर में फंदे पर लटका शव मिला था। मंगलवार देर रात मृतका के भाई संजय कुमार निवासी चाक बोरा, गंगोलीहाट पिथौरागढ़ ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन का चार साल पहले विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही मनीषा को उसकी सास नंदी देवी और ननद चंपा दहेज के लिए प्रताड़ित करती रहीं। मनीषा की शिकायत के बाद कई बार मां-बेटी को परिवार वालों ने समझाया लेकिन उन्होंने उत्पीड़न नहीं छोड़ा। आरोप लगाया कि आए दिन मनीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.