मुजफ्फरपुर, मई 2 -- पारू। खरहिनिया गांव में 30 अप्रैल को महिला की मौत मामले में मृतका की मां वैशाली थाने के खेदरपुरा निवासी रीता देवी ने पति सहित पांच लोगों पर केस किया है। रीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री निशा कुमारी (21) की राजकिशोर भगत के पुत्र वीरेंद्र कुमार से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। 30 अप्रैल को दामाद वीरेंद्र कुमार, ससुर राजकिशोर भगत, सास राजकुमारी देवी, देवर जितेंद्र कुमार समेत पांच लोगों ने मिलकर पुत्री की हत्या कर दी। प्रभारी थानेदार कुमारी पुष्पा ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...