गर्भवती महिला की मौत के बाद सीएचसी में हंगामा, बाहर से इंजेक्शन मंगवाकर लगाने का आरोप
इटावा औरैया, जून 8 -- बसरेहर। बिहारीपुरा गांव की एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद सोमवार को सीएचसी पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही व बाहर से इंजेक्शन मंगवाकर लगाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और समय पर उचित उपचार न मिलने से महिला व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौबिया थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी राधना देवी नौ माह की गर्भवती थीं। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने उन्हें एक इंजेक्शन बाहर से खरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.